जेवर के दयानतपुर गांव में किसान 100 दिन से धरना पर हैं। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे के सात फीसदी आवासीय भूखंड की मांग को लेकर हवन किया।
किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में वे 7 फीसदी आवासीय भूखंड की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सेवा मार्ग से प्रभावितों के लिए आबादी भूखंड भी उनकी मांगें हैं
किसानों ने कहा कि प्राधिकरण 18 साल बाद भी मांगें पूरी नहीं कर रहा। आगे कहा कि मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। यहीं दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज मनाएंगे।