नोएडा में इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का आविर्भाव तिथि महामहोत्सव शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर करीब तीन हजार भक्त शामिल हुए। आज उनके अनुयायी हरिनाम संकीर्तन, गीता अध्ययन और प्रसाद वितरण के जरिए उनके संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। भजन, कीर्तन और प्रसादम के साथ यह उत्सव भक्तों के लिए श्रद्धा और प्रेरणा का अवसर बना।