नोएडा | शारदीय नवरात्र का आज, रविवार से शुभारंभ हो गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने सेक्टर 20 स्तिथ हनुमान मंदिर में मां के दर्शन के साथ भजन कीर्तन भी किया |