नोएडा में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आने के बीच गर्भवती महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर गर्भवती महिलाएं अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान फ्लू का संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए लक्षणों को सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।