नोएडा सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 11:30 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में भगवान गोवर्धन की पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने भी पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद दोपहर एक बजे से अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर समिति की ओर से आयोजन की व्यवस्थाएं की गईं। इस मौके पर मंदिर समिति के महासचिव संदीप पोरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।