नोएडा में मोरना बस अड्डे के पास मंगलवार करीब 3.45 बजे की घटना बस स्टेशन के गेट के पास एक मानसिक विक्षिप्त की लोगों ने पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने एक-दो लोगों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। खून से लथपथ होने के बावजूद जो भी मौके पर आता, वह उसके साथ मारपीट करता रहा। बताया गया कि घटनास्थल के बगल में ही पुलिस चौकी है। लोगों ने फोन कर सूचना भी दी, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।