फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: कैनवास पर उकेरेंगे नारी शक्ति, बंगाली संस्कृति को मिलेगा नया रंग

नोएडा में मां दुर्गा के आगमन की तैयारियों के साथ शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में इस बार सिर्फ भव्य सजावट ही नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति से जुड़े संदेश भी नजर आएंगे। सेक्टर-50 में जहां करीब 22 वर्षों से दुर्गा पूजा आयोजित कर रही बंगीय समिति ने नारी शक्ति को अपनी थीम बनाया है। सेक्टर-50 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बंगीय समिति इस बार महिला शक्ति और महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर पंडाल तैयार कर रही है। समिति पिछले करीब 22 वर्षों से हर साल अलग-अलग थीम पर दुर्गा पूजा आयोजित करती आ रही है। इस बार थीम का आधार यह विचार है कि स्त्री से ही परिवार और समाज की शुरुआत होती है और मां दुर्गा स्वयं शक्ति का स्वरूप हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें