ग्रेटर नोएडा के देवला गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बदहाली का मामला सामने आया है। स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावक चिंतित हैं और इसी वजह से वे अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। बरसात के दौरान स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल की स्थिति की पड़ताल की। इससे पहले मंगलवार को सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। वहीं, स्कूल की स्थिति को लेकर विभाग के 96 फीसदी कायाकल्प के दावे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।