ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोटेक 12 में प्रभु श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से पहली बार रामलीला का आयोजन किया गया। पहली बार आयोजन में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला में पहुंचे लोगों ने राम मंदिर के साथ सैल्फी ली। रामलीला में आए लोगों ने कहा कि भव्य आयोजन में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं रहीं।