फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग का छापा: रसगुल्ला में मरी मिली मक्खी-मच्छर, 360 किलो कराए नष्ट

लगातार सख्ती के बाद भी मिठाई निर्माताओं की लापरवाही जारी है। सोमवार को खाद्य विभाग ने दो जगह पर 360 किग्रा रसगुल्ला नष्ट कराया है। रसगुल्ला में मक्खी और मच्छर मरे पड़े थे। प्रथम दृष्टया दूषित होने पर रसगुल्ला को नष्ट कराया गया है। वहीं विभिन्न खाद्य पदार्थों के 9 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते है। इसलिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और रितु सक्सैना की टीम ने जोधपुरवाला की मिठाई निर्माणशाला से केसर चमचम का व लड्डू का एक-एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह व अमर बहादुर सरोज की टीम ने देवला ग्रेटर नोएडा स्थित सोनू पाल की रसगुल्ला निर्माणशाला से दूध, छेना व रसगुल्ला का एक-एक नमूना लिया। साथ ही यहां 300 किग्रा रसगुल्ला नष्ट कराया है। उसमें मक्खी व मच्छर पड़े थे। दूषित अवस्था में पाए जाने और प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया। इसी टीम ने तिलपता में मुलायम सिंह की मिठाई निर्माणशाला से बूंदी लड्डू व रसगुल्ला का एक-एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा व विजय बहादुर पटेल की टीम ने गढ़ी बावन बीघा दनकौर स्थित कृष्णा स्वीट भंडार से छेना रसगुल्ला और डोडा बर्फी का एक-एक नमूना लिया। यहां भी रसगुल्ला में मक्खी मच्छर मिलें। इस कारण 60 किग्रा रसगुल्ला को मौके पर ही नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि अलग अलग जगह से खाद्य पदार्थों के 9 नमूनें लिए गए। उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें