नोएडा में सेक्टर 62 अयप्पा मंदिर में केरल के निवासियों ने बुधवार को ओणम पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर पर अयप्पा मंदिर में फूलोंं की रंगोली सजाई गई और भगवान अयप्पा का विशेष शृंगार किया गया। राजेश्वरी त्यागराजन ने बताया कि अयप्पा मंदिर में ओणम पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है । वहीं, केरल समाज के लोगों ने घरों में विशेष पकवान बना कर खाए और एक-दूसरे को ओणम की बधाई दी। इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम भी किया जाता है। ओणम के दिन राजा महाबलि प्रजा से मिलने के लिए वर्ष में एक बार आते हैं। उनके स्वागत में ही घरों के बाहर सुंदर सजावट की जाती है, फूलों की रंगोली बनाई जाती है।