ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में एओए और आयोजन समिति की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से की। इसके बाद कपल डांडिया डांस प्रतियोगिता हुई, जिसमें कई जोड़ों ने उत्साह के साथ भाग लिया। तत्पश्चात निवासियों ने सामूहिक डांडिया नृत्य का आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एओए की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोसाइटी में पहली बार आयोजित इस दुर्गा पूजन एवं डांडिया महोत्सव ने निवासियों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर दिया।