पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) की अध्यक्षता और सचिव शोभाराम चन्दीला के संचालन में सभा हुई। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर न्याय यात्रा शुरू हुई। यात्रा न्यायालय परिसर के गेट नंबर-1 से चलकर मोजर वियर गोल चक्कर और दुर्गा टॉकीज गोल चक्कर होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां जिलाधिकारी कार्यालय पर यात्रा का समापन हुआ।