सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित विभिन्न खेल प्रशिक्षण शिविरों के खिलाड़ियों ने दिवाली की पूर्व संघ्या पर छोटी दिवाली के अवसर पर दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। खिलाड़ियों ने स्टेडियम परिसर में दीप सजाए और दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों में शामिल खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेल मैदान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।