फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की चादर में लिपटा नोएडा: सेक्टर 62 में एक्यूआई पहुंचा 390, जानें अन्य इलाकों में कैसी है प्रदूषण का स्तर

बदलते मौसम के साथ शहर की हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। बृहस्पतिवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 287 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में है। बुधवार को यह 291 रहा था। एक्यूआई में मामूली गिरावट के बावजूद शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही धुंध की चादर छाई रही।

दूर स्थित ऊंची इमारतें और हाईराइज सोसाइटियां भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। अलग अलग स्टेशन के एक्यूआई की बात करें तो सेक्टर-1 में 274, सेक्टर-110 में 279, सेक्टर-125 में 286, सेक्टर-150 में 257 और सेक्टर-39 में 245 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-62 में एक्यूआई 390 रहा, जो रेड जोन में है। यहां की हवा सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई। प्रदूषण के कारण लोगों को सुबह के समय धुंध और खराब हवा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें