दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान हुए हादसों में झुलसने और चोट लगने के करीब 60 मरीज सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें 14 मरीज आंखों में चोट लगने (आई इंजरी) के थे। सभी मरीजों को अस्पताल में उपचार दिया गया। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर असद ने बताया कि दीपावली की रात अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात रही। रातभर मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। आतिशबाजी के दौरान हुए हादसों के कारण अस्पताल में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।