फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैरिटेबल अस्पताल के लिए जमीन दिलाने में सहयोग करेंगे विपुल गोयल

गुरुग्राम। महाराजा अग्रसेन जयंती एवं भव्य कवि सम्मेलन में वैश्य समाज ने गरीबों के लिए चैरिटेबल अस्पताल बनाने का मुद्दा उठाया। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने गुरुग्राम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की जरूरत बताई। इस पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शनिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित अग्रवाल भवन में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित समारोह में समाज की एकता, सेवा और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम में आधुनिक अस्पतालों की कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किफायती इलाज बड़ी चुनौती है। जिला अध्यक्ष डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने संदेश दिया, “वैश्य एकता हमारी शक्ति, समाज सेवा हमारा संकल्प का नारा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें