गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को आयुष विभाग के तत्वावधान में गांव सैदपुर मोहम्मदपुर की व्यायामशाला में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान नींबू दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित विभिन्न इवेंट आयोजित किए गए। विजेता खिलाड़ियों को गांव के सरपंच राकेश ने मेडल देकर सम्मानित किया।