फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 31वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 26 ने मुंडन कराया

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 05 Sep 2026 07:51 PM IST

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 31 वें दिन भी जारी रही। हरियाणा सरकार की नीतियों के विरोध में 26 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मुंडन कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के आवास पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर पालिका कर्मचारी विरोधी नीतियों और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए निलंबन और बर्खास्तगी रद्द करने की मांग की। नेताओं ने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी पर गुमराह करने का आरोप लगाया। मंत्रियों के 12 से 14 मांगें मानने के दावे झूठे बताए गए, क्योंकि कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने फायर, सफाई और सीवरमैन कर्मचारियों को जारी कारण बताओ नोटिस व निलंबन आदेशों का विरोध किया। संघ ने सरकार से आंदोलन को दबाने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की मांग की। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस बल से कर्मचारियों को डरा रही है। उन्होंने दावा किया कि शहरों में कूड़ा उठाने के सरकारी प्रयास विफल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें