शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार योजना बना रही है। इस योजना के तहत बरसाती पानी को जिले में ही संरक्षित किया जाएगा। बुधवार को शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने दमदमा झील का निरीक्षण किया। योजना के तहत पहले सरकारी जमीन पर बने मौजूदा जलाशयों की क्षमता बढ़ाकर और नए जलाशय विकसित कर बारिश का पानी जमा किया जाएगा।