फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में एसबीआई महरौली रोड शाखा में पीएम स्वनिधि महोत्सव, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडर्स सम्मानित

गुरुग्राम में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की महरौली रोड शाखा में नगर निगम गुरुग्राम के सहयोग से पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशंसा पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद आशीष गुप्ता और पूर्व उप महापौर परमिंदर कटारिया उपस्थित रहे। इसके अलावा लीड बैंक मैनेजर, एसबीआई के चीफ मैनेजर और नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर द्वारका प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कॉफी, जलेबी, पोहा, नारियल पानी और पिज्जा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। वेंडर्स ने अपने उत्पादों और व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें