गुरुग्राम में शहर में पिछले 36 दिनों से चली आ रही हड़ताल के कारण हर तरफ गंदगी का अंबार लग गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हुए आठ दिन बीत गए हैं उसके बाद भी उसका असर नहीं दिख रहा है. जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई शुरू की है।