फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर उड़ती धूल बनी मुसीबत, लोगों की आंखों में जलन

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 07 Sep 2026 06:58 PM IST

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़कों के किनारे जमा मिट्टी अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क किनारे जमा मिट्टी उड़कर हवा में मिल रही है, जिससे आसपास के इलाकों में धूल बढ़ रही है। इससे लोगों को परेशानी के साथ-साथ आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर चौक और मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते भी धूल की समस्या बनी हुई है। निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि धूल सीधे दुकानों में पहुंच रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार ठेकेदार और प्रशासन से पानी का नियमित छिड़काव कराने की मांग की है, लेकिन समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा कई इलाकों में जर्जर सड़कें भी धूल का कारण बन रही हैं। रामपुरा चौक पर दिनभर वाहनों के चलने से धूल उड़ती रहती है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें