गुरुग्राम नगर निगम मानेसर के गांव नखड़ौला में बुधवार को सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 300 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव और पार्षद पिंकी ने कैंप का शुभारंभ किया। यह कैंप आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया था। इसका लक्ष्य पात्र नागरिकों को सीधे योजनाओं से जोड़ना था। सेवा सेतु अभियान के तहत मानेसर में यह पहला कैंप था। अगला कैंप 24 सितंबर को नगर निगम मानेसर के सेक्टर-8 स्थित मुख्यालय में होगा। कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। नागरिकों को योजनाओं, सेवाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण भी किया गया। प्रवीण यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से ऐसे कैंपों का लाभ उठाने का आह्वान किया।