शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने प्रवर्तन एवं स्वच्छता अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सड़कों से धूल हटाने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, प्रदूषण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निगम की प्रवर्तन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में जोन-3 में अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।