फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की कड़ी मार, 2.61 करोड़ का जुर्माना

गुरुग्राम में शहर में स्वच्छता और पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वालों पर नगर निगम गुरुग्राम ने शिकंजा कस दिया है। निगम ने एक जनवरी से अब तक विभिन्न उल्लंघनों के मामलों में 13,179 चालान काटकर 2 करोड़ 61 लाख 24 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। सबसे ज्यादा कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल और सीएंडडी वेस्ट के अवैध निस्तारण के खिलाफ की गई है। निगम की कार्रवाई से साफ है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने, निर्माण मलबा डालने और धूल प्रदूषण फैलाने वालों को अब कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें