गुरुग्राम में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रधान महालेखाकार कार्यालय, हरियाणा और कोषाधिकारी कार्यालय, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पेंशन अदालत मंगलवार को समाप्त हो गई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। पेंशनरों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई। पेंशन अदालत की अध्यक्षता उप महालेखाकार अर्पित चौधरी ने की। इस दौरान कोषाधिकारी नैंसी यादव भी मौजूद रहीं। प्रधान महालेखाकार कार्यालय की टीम में वरिष्ठ लेखाधिकारी मनोज कुमार मीणा, सहायक लेखाधिकारी विकेश और अजय मोर तथा लेखाकार मनिंदर ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया पूरी की।