औद्योगिक हब गुरुग्राम के छोटे और नए उद्योगों के लिए अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाना अब आसान होगा। राज्य सरकार ने एमएसएमई के लिए पद्यमा डिजाइनिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसके तहत पात्र उद्योगों को मार्केटिंग और ब्रांडिंग गतिविधियों पर होने वाले खर्च की 50 प्रतिशत राशि वापस दी जाएगी। एक इकाई को सालाना अधिकतम 10 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकेगी।