अंबाला में आयोजित तीसरी हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में जिले के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई। अंडर-17 बालक वर्ग में ध्यान भाटरा और अंडर-15 बालिका वर्ग में अव्याना फरस्वाल उपविजेता रहे। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में सिद्धांत कटारिया ने खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया।