दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित शंकर चौक पर पैदल राहगीरों के लिए डीएलएफ द्वारा फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है। एफओबी शुरू होने के बाद उद्योग विहार व साइबर सिटी के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उद्योग विहार क्षेत्र में एफओबी के लिए सीढ़ी व लिफ्ट लगाने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से काम बीच में अटक गया है। डीएलएफ को एचएसआईआईडीसी से मंजूरी मिलने का इंतजार है। अक्तूबर माह के अंत तक एफओबी को पूरा करने की योजना थी।