फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: भारत बचाओ संगठन ने पत्रकारवार्ता कर उठाया मुद्दा, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर जताई आपत्ति

समाज में धार्मिक और जातीय भावनाओं को आहत करने वाली बयानबाजी के विरोध में भारत बचाओ संगठन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित शमां पर्यटन केंद्र परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संगठन के संयोजक विक्रम सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोगों के बयानों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विक्रम ने कहा कि एक ओर बुद्धिजीवी, धार्मिक और सामाजिक लोग आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग अपनी बयानबाजी से समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। संगठन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं राजनीतिक विश्लेषक संगीत रागी द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर अहीर समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें