गुरुग्राम। दौलताबाद के पीएचसी में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दौलताबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अपग्रेड, सिधरावली में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और राठीवास में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इन स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और आसपास के गांवों के लोगों को अपने घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के आगमन पर गांव दौलताबाद, सिधरावली, और राठीवास सहित आसपास के गांवों की सरदारी ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत यादव भी मौजूद रहे।