गुरुग्राम में असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला स्थलाें के अलावा विभिन्न मैदानों, सोसाइटियों में दशानन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले लगाए गए और उनका दहन किया गया। इन पुतलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और आस पास के गांवों के लोग आयोजन स्थलों पर पहुंचे। दशहरा मेला कमेटी द्वारा मुख्य कार्यक्रम गोशाला मैदान में आयोजित किया गया।