फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में जिला अदालत का कार्य रहा ठप

गुरुग्राम के जींद में सफीदों बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के साथ बिजली कर्मी द्वारा मारपीट करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड कर रखा। इस दौरान अदालती कार्रवाई पूरी से बंद रही। अदालत परिसर के बाद ही जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी खड़े हो गए थे और अधिवक्ताओं को अदालत में पैरवी करने जाने के लिए रोक दिया गया है। वर्क सस्पेंड को सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही सभी ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने सही से कार्रवाई नहीं की तो वह विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। वर्क सस्पेंड के दौरान हर अदालत में प्रॉक्सी काउंसिल को नियुक्त कर दिया गया था। जिसने अधिवक्ताओं के मामले में अगली तारीख के बारे जानकारी दी। जिला बार एसोसिएशन की तरफ से बृहस्पतिवार को ही लेटर जारी करते हुए कहा था कि अगर कोई अधिवक्ता पैरवी करने के लिए अदालत में जाता है तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। काफी सालों से जुर्माने वाले नियम को बार एसोसिएशन ने ही बंद किया हुआ था। शुक्रवार को 7 अधिवक्ता ऐसे थे जो मामले की पैरवी करने के लिए अदालत में पेश हुए। उन सात अधिवक्ताओं पर बार एसोसिएशन की तरफ से 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें