टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बृहस्पतिवार को सुशांतलोक-1 के ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी और साउथ सिटी-1 में 19 संपत्तियों में अवैध निर्माण में तोड़-फोड़ व सीलिंग की गई। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) अमित मधोलिया के नेतृत्व में सुशांतलोक व साउथ सिटी में तीन टीमें कार्रवाई कर रही हैं। अभियान के दौरान रिहायशी क्षेत्र में गेस्ट हाउस, पीजी सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ स्टिल्ट पार्किंग और खुले हिस्सों में किए गए अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सीलिंग व तोड़फोड़ की कार्रवाई की।