फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे से ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी के लिए बनेगी नई सड़क, 16.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Vijay Singh Pundir Updated Fri, 04 Sep 2026 04:40 PM IST

ग्लोबल सिटी परियोजना को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रस्तावित एमआरटीएस के लिए निर्धारित राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) पर करीब सवा किलोमीटर लंबी चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। इस कार्य पर करीब 16.68 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क को नौ माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सेक्टर-36, 36बी, 37 और 37बी में एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में ग्लोबल सिटी विकसित की जा रही है। यहां वाणिज्यिक टावर, कार्यालय, आवासीय टावर, अस्पताल, स्कूल, नवाचार केंद्र, स्टार्टअप और इनक्यूबेशन जोन के साथ हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें