गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना के कालियावास गांव स्थित एक गोदाम पर 28 अगस्त की रात को करीब 30 युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में गोदाम मालिक और दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केला गोदाम के मालिक जितेंद्र कुमार ने तीन नामजद युवकों सहित अन्य 25 से अधिक युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित की शिकायत पर रविवार को फर्रुखनगर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।