गणेश मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवकों ने बसंतपुर सैंथली गेट के पास मामूली बात को लेकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने सड़क किनारे खड़ी कारों और दुकानों के बाहर रखी ठेलियों व सामान में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर दुकानदारों और कार सवार युवक के साथ मारपीट की गई। हमले में प्रखर त्यागी समेत चार लोग घायल हो गए।