गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसायटी में श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ गणपति की मूर्ति को विसर्जित किया गया। निवासियों ने ढोल-मंजीरों, गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों के बीच गुलाल उड़ाकर गणपति को विदाई दी। इसके बाद 56 भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया गया। विदाई के दौरान उत्साह और थोड़ा भावुक कर देने वाला माहौल हो गया।