समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने जेल से रिहा होने के बाद कहा, जो जुल्म संभव थे, वो सब हुए। खता और गुनाह सिर्फ इतना है कि एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनवाया। हालांकि, अदालत ने न्याय किया है और मैं इसके लिए आभारी हूं। ईडी अधिकारियों को अपनी छवि सुधारनी चाहिए और खुद में सुधार करना चाहिए। उन्हें न देश को बर्बाद करना चाहिए और न खुद को।