फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के पहले चरण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान अंतिम दिन मास्टर ट्रेनरों से जिले के 52 पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शिक्षकों ने सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, अग्निसार क्रिया, बंध नौली क्रिया, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायाम सीखे।