फरीदाबाद। बीके अस्पताल में नई लिफ्ट लगाने का काम बजट जारी होने के करीब दो महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल शाखा को करीब 87 लाख रुपये का बजट दिया जा चुका है। इसके बावजूद मरीजों को पुरानी और अक्सर खराब रहने वाली लिफ्ट के सहारे ही अस्पताल की मंजिलों तक पहुंचना पड़ रहा है।