फरीदाबाद सेक्टर-23 स्थित बिजली दफ्तर के बाहर नगर निगम ने पानी की लीकेज ठीक करने का काम किया, लेकिन काम के दौरान निकाला गया पानी सड़क पर ही छोड़ दिया। इससे सड़क पर पानी फैल गया और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भरने के कारण पैदल यात्रियों का सड़क पार करना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासी एएच खान ने बताया कि पानी की पाइप में लीकेज आने के कारण खुदाई की गई और जमा पानी को सड़क पर छोड़ दिया गया।