फरीदाबाद के नीमका और मिर्जापुर गांव के लोग डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डंपिंग यार्ड तक जाने वाले रास्ते पर गड्ढा खोद दिया। ग्रामीण इसी रास्ते पर धरने पर बैठ गए हैं। इसके चलते डंपिंग यार्ड तक पहुंचने का रास्ता बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि गांव में डंपिंग यार्ड नहीं बनाया जाए।