फरीदाबाद में चल रहे सातवें विश्व भूस्खलन मंच (डब्ल्यूएलएफ7) के दूसरे दिन इस चुनौती से निपटने के लिए विशेषज्ञों ने सुरक्षित और आपदा-रोधी सड़क नेटवर्क तैयार करने पर मंथन किया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एशिया लीडरशिप डायलॉग को संबोधित करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।