फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: लक्ष्मण हत्याकांड में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बल्लभगढ़। थाना आदर्श नगर क्षेत्र के डीलर चौक पर 4 अक्टूबर को हुई लक्ष्मण हत्याकांड की जांच में अपराध शाखा ऊंचा गांव और अपराध शाखा सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ऊंचा गांव निवासी तरुण उर्फ नवीन और जतिन के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तरुण उर्फ नवीन के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें