फरीदाबाद के नीलम रेलवे रोड पर बांके बिहारी मंदिर के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। मोटरसाइकिल फिसलती हुई सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।