फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली नहीं होने से घरों में जरूरी काम निपटाना मुश्किल हो रहा है।