फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर-55 में आवारा पशु, अतिक्रमण और तेज रफ्तार वाहनों से लोग परेशान

फरीदाबाद सेक्टर-55 में आवारा पशु, अतिक्रमण, सफाई और यातायात व्यवस्था से लोग परेशान हैं। सेक्टर में गाय, सांड, बंदर और कुत्तों की संख्या बढ़ने से हादसे का खतरा बना रहता है। मुख्य सड़क पर औद्योगिक व भारी वाहनों की तेज आवाजाही से जाम और दुर्घटना की आशंका रहती है। 100 फीट रोड पर रेहड़ी-खोखों के कारण अतिक्रमण बढ़ गया है। अंदरूनी गलियों में नियमित सफाई नहीं होने और झुग्गियों में कचरा जलाने से भी परेशानी है। बाजार के आसपास शराब पीने और नशे से जुड़ी गतिविधियों की शिकायतें हैं। लोगों ने सफाई, यातायात और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें