फरीदाबाद में नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी हो रही है। गंदा पानी सड़क पर फैलने से उठती दुर्गंध ने राहगीरों व दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है। पैदल यात्रियों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।